Leaderboard

Login to view leaderboard.

AP
Abhyas Pointa month ago

⭕ स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग राजस्थान को मिला स्कॉच गोल्ड अवार्ड

▪️ राजस्थान सरकार के स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग द्वारा विकसित ऑडिट मैनेजमेंट सिस्टम (AMS) और उसके सफल क्रियान्वयन को स्कॉच फाउंडेशन ने गोल्ड स्कॉच अवार्ड से सम्मानित किया है।

▪️ यह पुरस्कार 26 सितंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर के सिल्वर ऑक हॉल में आयोजित स्कॉच फाउंडेशन के 109वें सम्मिट में प्रदान किया गया।

⭕ स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग राजस्थान को  मिला स्कॉच गोल्ड अवार्ड
AP
Abhyas Point6 months ago

नीमराणा बावड़ी इस बावड़ी का निर्माण स्थानीय चौहान शासक राजा महा सिंह ने 1740 ईस्वी में पूरा करवाया था।

नीमराणा बावड़ी इस बावड़ी का निर्माण स्थानीय चौहान शासक राजा महा सिंह ने 1740 ईस्वी में पूरा करवाया था।
AP
Abhyas Point6 months ago

करंट अफेयर्स

AP
Abhyas Point6 months ago

★ राजस्थान औद्योगिक पार्क प्रोत्साहन नीति : 2026

• उद्देश्य : औद्योगिक विकास को गति देना, निवेश बढ़ाना एवं रोजगार सृजन

• विश्व स्तरीय औद्योगिक पार्कों का विकास

• राजस्थान को “फ्यूचर रेडी इंडस्ट्रियल डेस्टिनेशन” बनाना

★प्रावधान :

• जल, विद्युत एवं सड़क संपर्क की व्यवस्था

• व्यय वहन : 60% राज्य सरकार, 40% विकासकर्ता

• राज्य सरकार का अधिकतम अंशदान : 3 करोड़ रुपये

★विकास मॉडल :

• मॉडल-A : RIICO भूमि पर निजी डेवलपर द्वारा विकास

• मॉडल-B : 80% भूमि डेवलपर, 20% RIICO द्वारा

• मॉडल-C : संपूर्ण भूमि डेवलपर द्वारा

• मॉडल-D : PPP मॉडल आधारित

• 50 एकड़ क्षेत्रफल एवं 10 औद्योगिक इकाइयां अनिवार्य

• CETP पर 50% प्रतिपूर्ति (अधिकतम 12.5 करोड़ रुपये)

★ राजस्थान औद्योगिक पार्क प्रोत्साहन नीति : 2026
AP
Abhyas Point8 months ago

📍Current Affairs Fact

★श्रीनिंबेश्वर महादेव पशु मेला 

★ आयोजन 13 से 17 फरवरी 2026 तक सांडेराव (पाली) में किया जाएगा।

★ इस मेले का आयोजन 33 वर्ष बाद किया जाएगा।

★ इस मेले में गाय, भैंस, बकरी, ऊँट, घोड़े और अन्य पशुओं का क्रय-विक्रय होगा।

📍Current Affairs Fact
AP
Abhyas Point8 months ago

📍Current Affairs Fact

★ BIOFACH 2026, जर्मनी में भारत को "COUNTRY OF THE YEAR" घोषित किया गया

★ भारत को जर्मनी में होने वाली दुनिया की सबसे बड़ी जैविक (Organic) प्रदर्शनी 'BIOFACH 2026' के लिए 'कंट्री ऑफ द ईयर' घोषित किया गया है।

★ यह आयोजन जर्मनी के नूर्नबर्ग शहर में होगा, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय जैविक उत्पादों को नई पहचान दिलाएगा।

★ वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की संस्था APEDA (Agricultural and Processed Food Products Export Development Authority)

★ इस बड़े आयोजन में भारत की भागीदारी का नेतृत्व कर रही है।

★ इस बार प्रदर्शनी में भारत अब तक का सबसे बड़ा पवेलियन (India Pavilion) लगाएगा, जिसमें भारत की कृषि विविधता दिखेगी।

★ भारत के 20 से अधिक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने जैविक उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे।।

★ प्रदर्शनी में भारत के जैविक चावल, मसाले, जड़ी-बूटियाँ और अन्य मूल्यवर्धित (Value-added) उत्पादों पर मुख्य फोकस रहेगा।

★ आगंतुकों के लिए ऑर्गेनिक फूड टेस्टिंग सत्र रखे जाएंगे, जहाँ वे भारतीय जैविक चावल की बिरयानी और मसालों का स्वाद ले सकेंगे।

★ यहाँ विशेष रूप से GI-टैग वाली 5 किस्मों के चावल (जैसे इंद्रायणी और गोविंदभोग) के व्यंजन परोसे जाएंगे।

★ इस सम्मान से अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय जैविक उत्पादों की मांग और निर्यात (Export) में बड़ी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

★'कंट्री ऑफ द ईयर' का दर्जा मिलना यह दर्शाता है कि भारत वैश्विक जैविक कृषि के क्षेत्र में एक मजबूत शक्ति बनकर उभर रहा है।

📍Current Affairs Fact
AP
Abhyas Point10 months ago

Daily Fact

★ गुगोर क़िला बारां से 65 कि.मी. की दूरी पर, छबड़ा शहर से सिर्फ 08 किलोमीटर दूर गूगोर गांव में स्थित है। किला एक पहाड़ी पर गर्व से खड़ा है और बारहमासी नदी पार्वती के तट पर पर्यटकों के देखने लायक अच्छा स्थल है।

Daily Fact
AP
Abhyas Point10 months ago

Daily Fact

★ शाही सीढ़ीदार कुआँ 1873-1880 के बीच निर्मित यह शाही बावड़ी शहर के निहालेश्वर मंदिर के पीछे स्थित है। चार मंजिला इस इमारत में सुंदर कलात्मक स्तंभ और नक्काशीदार पत्थर हैं।

Daily Fact
AP
Abhyas Point10 months ago

महत्त्वपूर्ण करंट अफेयर्स

⭕ गागरोन दुर्ग चित्रकला महोत्सव

★ गागरोन दुर्ग में 5100 विद्यार्थियों ने एक साथ चित्रकारी कर विश्व रिकॉर्ड कायम किया। यह आयोजन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

★ यह रिकॉर्ड राजस्थान सरकार की पंच गौरव योजना के तहत 'गागरोन दुर्ग चित्रकला महोत्सव' में शामिल प्रतिभागियों ने बनाया।

★ पंच गौरव झालावाड़ गागरोन दुर्ग, संतरा, सागवान, कोटा स्टोन और बास्केटबॉल

महत्त्वपूर्ण करंट अफेयर्स
AP
Abhyas Pointa year ago

⭕ KIUG 2025

▪️ राजस्थान यूनिवर्सिटी विमेंस पिस्टल टीम ने सिल्वर मेडल जीता।
▪️ राजस्थान में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में राजस्थान यूनिवर्सिटी की 25m महिला पिस्टल टीम ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
▪️ इस टीम में अनुया प्रसाद, पूर्वी प्रताप कछावा और आंशिका कंवर शामिल थीं।

 ⭕ KIUG 2025